{"product_id":"aisa-koi-saga-nahi-jisko-humne-thaga-nahi","title":"Aisa Koi Saga Nahi, Jisko Humne Thaga Nahi","description":"\u003cp\u003eइंस्पेक्टर सिद्धार्थ एक अलग मिशन पर है! सिद्धार्थ एक ऐसा पुलिसवाला है जो लोगों की चिंता करता है, उनके दुःख समझता है। उसके अफसर इस बात को हँसी में उड़ाते हैं, और हवलदार हाँ में हाँ मिलाते हैं - पर क्या वे सच में सिद्धार्थ को समझते हैं? एक छोटा सा बच्चा जब सिद्धार्थ को अपनी कहानी सुनाने पहुँचता है, तो सिद्धार्थ अपने बचपन की यादों में खो जाता है। कुछ दोस्त जो छूट गए, कुछ सपने जो पूरे हुए और बाकी जो टूट गए। यह कहानी है उन लोगों की, जो चेहरे से अपने लगते हैं, पर इरादों से अजनबी होते हैं। जो भरोसा जीतते हैं, फिर उसी भरोसे को सबसे पहले तोड़ते हैं। यहाँ दोस्ती भी है, सपने भी, और उन सपनों के टूटने की आवाज़ भी। क्या आपको भी कभी किसी ने ठगा है? आखिर सबसे बड़ा ठग कौन है? ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाएगी, जहाँ हर चेहरे के पीछे एक राज़ होगा। क्योंकि कभी-कभी सबसे बड़ा धोखा अपने ही देते हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Crossword.in","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48881106256089,"sku":"BK0542858","price":449.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0648\/3066\/9017\/files\/81i0wSioUmL._SL1500.jpg?v=1783000570","url":"https:\/\/www.crossword.in\/products\/aisa-koi-saga-nahi-jisko-humne-thaga-nahi","provider":"Crossword.in ","version":"1.0","type":"link"}