{"product_id":"mahamanav-buddha","title":"Mahamanav Buddha","description":"\u003cp\u003e‘महामानव बुद्ध’ राहुल सांकृत्यायन द्वारा रचित यह प्रसिद्ध पुस्तक भगवान बुद्ध के जीवन और उनके विचारों पर आधारित है| लेखक ने इसमें बुद्ध के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला है और उनके द्वारा समाज में किए गए योगदान को विस्तार से समझाया है| इस पुस्तक का उद्देश्य बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य को एक बेहतर समाज और व्यक्तित्व के निर्माण की ओर प्रेरित करना है| पुस्तक में बुद्ध की शिक्षाओं, उनके आदर्शों और उनके दर्शन को सरल हिंदी में प्रस्तुत किया गया है| यह पुस्तक विभिन्न साहित्यिक और ऐतिहासिक संदर्भों से भरी हुई है, जो पाठकों को बुद्ध के जीवन को गहराई से जानने में मदद करती है| इस पुस्तक में पाठक वर्ग विशेष रूप से बुद्ध का परिचय, संसार की क्षणभंगुरता का बोध, संन्यास और तपस्या, बोधगया में ज्ञान प्राप्ति (ज्ञान प्राप्ति के बाद वे बुद्ध (‘ज्ञानी’) कहलाए), धम्म (धर्म) और प्रचार, महापरिनिर्वाण, सामाजिक और ऐतिहासिक प्रभाव इन सारी बातों को गहराई से जान पाएँगे| राहुल सांकृत्यायन ने बुद्ध को ‘महामानव’का दर्जा दिया, क्योंकि उन्होंने मानवता को नई दिशा दी| बुद्ध के विचारों ने भारत ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया और संसार को प्रभावित किया| उनका चिंतन दलित, उपेक्षित और असमानता से पीड़ित वर्ग के लिए आशा का संदेश बनकर आया| राहुल सांकृत्यायन की यह कृति न केवल बुद्ध के जीवन को समझने में मदद करती है, बल्कि उनके समाज सुधार के दृष्टिकोण को भी गहराई से व्यक्त करती है|\u003c\/p\u003e","brand":"Crossword.in","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48819612713177,"sku":"BK0542079","price":170.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0648\/3066\/9017\/files\/71pfR659VnL._SL1500.jpg?v=1781593760","url":"https:\/\/www.crossword.in\/products\/mahamanav-buddha","provider":"Crossword.in ","version":"1.0","type":"link"}