{"product_id":"mastering-the-data-paradox","title":"Mastering The Data Paradox","description":"\u003cp\u003eहम एक अद्भुत समय में जी रहे हैं, जिसमें डिजिटल युग दो बड़े रुझानों में बदल रहा है : एआई युग और डेटा - फर्स्ट वाली दुनिया। जेनरेटिव एआई पर तो सबका ध्यान है ही, साथ ही डेटा की विस्फोटक वृद्धि भी उतनी ही शानदार और अहम है। वास्तव में, डेटा वह आधार है, जिसने डिजिटल युग की कई तरह की प्रगति को संभव बनाया है और अब एआई क्रांति को शक्ति प्रदान कर रहा है। यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि एआई युग में जीतने के लिए आपको डेटा में महारत हासिल करनी ही होगी। हालांकि डेटा कोई आसान पहेली नहीं है, क्योंकि यह कई विरोधाभास प्रस्तुत करता है । व्यवसायों और व्यक्तियों पर सकारात्मक असर डालने की क्षमता के बावजूद, इसकी जटिलता दोनों के लिए बोझिल हो सकती है। डेटा के सैलाब के बीच, उपयोगी अंतर्दृष्टियां दुर्लभ होती हैं। यह दुविधा कुछ इस तरह की है, जैसे जल ही जल चारों ओर, पर पीने को एक बूंद नहीं। नितिन सेठ बताते हैं कि डेटा विरोधाभास में महारत हासिल करना ज़रूरी है। वे एक व्यापक लेकिन व्यावहारिक रूपरेखा पेश करते हैं, जिससे कंपनियों, व्यक्तियों और राष्ट्रों को डेटा की पूरी क्षमता का लाभ उठाने में मदद मिल सके। इस अनिवार्य मार्गदर्शिका में, वे पारंपरिक तरीक़ों को खारिज करते हैं और नए विचारों को पेश करते हैं, डेटा और जीवन के क्षेत्रों को जोड़ते हैं, और एआई युग में सफलता पाने के लिए एक संक्षिप्त रोडमैप उपलब्ध कराते हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Crossword.in","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":48819692470489,"sku":"BK0537929","price":339.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0648\/3066\/9017\/files\/919S3n2AkwL._SL1500.jpg?v=1781594655","url":"https:\/\/www.crossword.in\/products\/mastering-the-data-paradox","provider":"Crossword.in ","version":"1.0","type":"link"}